
पहलगाम हमले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन के साथ लोग हमले में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को रायगढ़ के पास स्थित सरिया में व्यापारी संगठनों ने पहलगाम हमले के विरोध में 12 घंटे का बैंड बुलाया इस दौरान व्यापारियों ने स्वफुर्त अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। और पहलगाम हमले पर कड़ा विरोध जताया।हालांकि इस बंद में आवश्यक वस्तुओं के दुकान जैसे मेडिकल ,डेयरी,पेट्रोल पंप को छोड़कर बाकी सभी दुकानें बंद रही।। बंद की वजह से दैनिक सब्जी मार्केट, बस स्टैंड सभी जगह सन्नाटा पसरा रहा।जबकि देर शाम नगर के अटल चौक से गांधी चौक तक व्यापारी संघ ने कैंडल मार्च निकला ।इस दौरान गांधी चौक में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई वहीं सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया।

गौरतलब है कि पहलगाम हमले को लेकर देश भर में आक्रोश का माहौल है और सभी हमले के पीछे मौजूद लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग केंद्र सरकार से कर रहे हैं ऐसे में अब लोग हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं लेकिन जिस तरह से पिछले कुछ समय में केंद्र सरकार के द्वारा हमले के बाद कड़े फैसले लिए गए हैं वह दर्शा रहा है कि अब आतंकियों पर कड़े प्रहार होंगे जिससे यह समस्या हमेशा के लिए खत्म होगी




