Homeहमर बिलासपुरआईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने ली बिलासपुर रेंज की अपराध समीक्षा बैठक...

आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने ली बिलासपुर रेंज की अपराध समीक्षा बैठक गंभीर मामलों के त्वरित निराकरण और पुलिस अनुशासन पर दिए कड़े निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने बिलासपुर रेंज के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में लंबित अपराध, मर्ग जांच, महिलाओं और बच्चों से जुड़े प्रकरण, सड़क दुर्घटनाएं तथा विभागीय जांच जैसे विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। डॉ. शुक्ला ने गंभीर अपराधों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने और महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए।आईजी ने प्रभावी गश्त, आदतन अपराधियों की निगरानी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पर विशेष बल दिया। मादक पदार्थों और अवैध शस्त्रों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे और विभागीय जांचों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षकों को विशेष पहल के निर्देश मिले।बैठक में नेटग्रिड प्रोजेक्ट की उपयोगिता पर भी विशेष प्रस्तुति दी गई, जिससे आतंकवादी गतिविधियों और आर्थिक अपराधों के खिलाफ बेहतर कार्यवाही की जा सके। समीक्षा बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, रायगढ़, कोरबा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सक्ती जिलों के पुलिस अधीक्षक सहित जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments