23.8 C
Bilāspur
Monday, March 2, 2026
spot_img

गर्मी के मौसम में बिजली विभाग की विशेष तैयारी आमजन को लो वोल्टेज और बिजली कटौती से राहत देने का प्रयास

गर्मी के दिनों में होने वाली बिजली समस्याओं को लेकर इस बार बिजली विभाग पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है बिजली विभाग गर्मियों में बिजली संबंधित समस्याओं को दुर करने के प्रयास मे लगे है। ताकि लोग बिजली की समस्या से निजात पा सके। गर्मी के मौसम में अक्सर बिजली की मांग बहुत अधिक बढ़ जाती है, जिससे लो वोल्टेज, फ्यूज उड़ने, और बार-बार बिजली कटौती जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इन परेशानियों को देखते हुए इस वर्ष बिजली विभाग ने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली है ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की बिजली संबंधित असुविधा का सामना न करना पड़े।

बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सैय्यद मुख्तार ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा सभी उपकेंद्रों और विद्युत लाइनों का मेंटेनेंस कार्य शुरू कर दिया गया है। उनका कहना है कि गर्मियों में बिजली का लोड काफी बढ़ जाता है, जिसके कारण तकनीकी गड़बड़ियां सामने आती हैं, जैसे कि ट्रांसफार्मर फेल होना या फ्यूज उड़ जाना। इन समस्याओं के समाधान के लिए विभाग ने इस बार विशेष रणनीति बनाई है। इस रणनीति के अंतर्गत गर्मी शुरू होने से पहले ही अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था की गई है और कई स्थानों पर पहले से लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता को भी बढ़ाया गया है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि ज्यादा लोड आने पर भी बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे।

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सैय्यद मुख्तार ने यह भी बताया कि बिजली विभाग की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है और किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। विभाग का लक्ष्य है कि इस बार गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली कटौती या लो वोल्टेज जैसी परेशानियों का सामना न करना पड़े। बिजली विभाग आमजन की सुविधा के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है और भविष्य में भी इसी तरह की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि हर नागरिक को निर्बाध और स्थिर विद्युत आपूर्ति मिलती रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles