Homeहमर बिलासपुरहिंदू संगठन ने सिविल लाइन में किया जमकर प्रदर्शन सैकड़ो की संख्या...

हिंदू संगठन ने सिविल लाइन में किया जमकर प्रदर्शन सैकड़ो की संख्या मे हिंदू संगठन के लोग करने लगे गिरफ्तारी की मांग

बिलासपुर में हिंदू संगठनों का आज जमकर आक्रोश देखने को मिला। हिंदू संगठनों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारी इस दौरान करीब एक घंटे तक थाने के मेन गेट को घेरकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे। बताया जा रहा है, धर्मांतरण का विरोध करने पर हिन्दू संगठन से जुड़े रामसिंह पर पुलिस ने FIR दर्ज किया है। बीते दिनों राजेंद्र नगर चौक के पास प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण की सूचना पर हिन्दू संगठन ने मौके पर दबिश देकर इसका विरोध किया था। जिसके बाद पुलिस ने धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

इसी मामले में कुछ दिन पहले दूसरे पक्ष के शिकायत पर पुलिस ने हिंदू संगठन से जुड़े रामसिंह ठाकुर पर भी FIR दर्ज कर लिया। इसी के विरोध में रामसिंह सहित हिन्दू संगठन से जुड़े लोग आज खुद अपनी गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंच गए। यहां रामसिंह के साथ सभी हिंदुओं को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा मचाया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किया। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि, धर्मांतरण का विरोध करने पर उनके खिलाफ पुलिस जबरिया कार्रवाई कर रही है, जबकि पुलिस के साथ उन्होंने धर्मांतरण के इस मामले का पर्दाफाश किया था। इधर, हिन्दू संगठनों के आक्रोश और हंगामे के बीच पुलिस ने हिंदू नेता रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, जमानती प्रकरण होने के कारण थाने से ही मुचलके पर ही उसे बाद में छोड़ भी दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments