Homeहमर बिलासपुरसीबीआई की जांच जारी, फिर भी बिलासपुर स्टेशन के काम में नहीं...

सीबीआई की जांच जारी, फिर भी बिलासपुर स्टेशन के काम में नहीं आई कोई रुकावट रेल प्रशासन ने दिया भरोसा निर्माण कार्य तय समय पर होगा पूरा, हर गतिविधि पर रखी जा रही कड़ी नजर

बिलासपुर रेल मंडल में हाल ही में हुई सीबीआई की कार्रवाई के बाद अब जांच की रफ्तार तेज हो गई है। पूछताछ के सिलसिले में सीबीआई की टीम एसईसीआर जोनल मुख्यालय भी पहुंची, जहां उन्होंने ठेका कंपनी झाझरिया से जुड़ी जानकारी जुटाई। वहीं मंडल प्रशासन का कहना है कि स्टेशन विकास का काम बदस्तूर जारी रहेगा।बिलासपुर जोन में सीबीआई ने हाल ही में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था, जिसमें कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।इसके बाद जांच एजेंसी की टीम एसईसीआर जोन के बिलासपुर मुख्यालय भी पहुंची, जहां उन्होंने ठेका देने वाली झाझरिया कंपनी के दस्तावेजों और कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां लीं।

इस पूछताछ के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि इसका असर रेलवे के निर्माण कार्यों पर पड़ सकता है, लेकिन मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्य पूरी गति से जारी है।सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे ने निर्माण कार्यों को ठेके के आधार पर विभिन्न कंपनियों को सौंपा है, और कंपनियां अनुबंध के मुताबिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। यदि किसी व्यक्ति पर व्यक्तिगत आरोप लगते हैं या जांच होती है, तो उसका कंपनी के संपूर्ण कामकाज पर सीधा असर नहीं पड़ता। उन्होंने बताया कि स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।कुल मिलाकर रेलवे ने यह संदेश दिया है कि बिलासपुर स्टेशन का कायाकल्प प्रभावित नहीं होगा और यात्रियों को तय समयसीमा में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments