बिलासपुर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेज़ी से जारी, उपभोक्ताओं को मिल रही सहूलियत

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल द्वारा पूरे राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। बिलासपुर जिले में भी यह काम जोर-शोर से चल रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक सुविधाएँ मिल सकें। स्मार्ट मीटर लगने के बाद मीटर रीडिंग संबंधी समस्याओं में कमी आई है और बिजली बिलों में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। उपभोक्ता अब ‘मोर बिजली’ ऐप के माध्यम से हर 15 मिनट या आधे घंटे की विद्युत खपत की जानकारी देख सकते हैं। साथ ही, पूरे दिन में कितनी यूनिट बिजली उपयोग की गई, इसका विवरण भी इस एप्लीकेशन में उपलब्ध है। बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सैय्यद मुख्तार में बताया कि लगभग 70 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाना है। जिसमें अभी लगभग 32 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लग चुका है।

शुरुआती दौर में स्मार्ट मीटर में कुछ समस्याएं आ रही थी लेकिन उसका निराकरण कर दिया गया है और स्मार्ट मीटर को लेकर किसी भी उपभोक्ता द्वारा शिकायत नहीं की गई है विद्युत विभाग का उद्देश्य है कि उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग की समस्याओं से राहत मिल सके और उन्हें पारदर्शी ढंग से बिजली बिल उपलब्ध कराया जा सके। इस दिशा में स्मार्ट मीटर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बिलासपुर जिले के तीन क्षेत्रों में लगभग चार लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं, जिससे उपभोक्ताओं को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से बिजली बिल भुगतान में सुविधा मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles