बिलासपुर पुलिस का लुटेरों पर प्रहार, दो अलग-अलग स्थानों पर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर सिविल लाईन थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को बिलासपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। दिनदहाड़े लूट को अंजाम देने वाले आरोपी अब पुलिस के गिरफ्त मे है।विओ-1 27 अप्रैल को दो घटनाएं सामने आई थीं। पहली घटना दोपहर 3:30 बजे कुदुदण्ड क्षेत्र में हुई, जहाँ पैदल जा रही महिला सुष्मिता से बातचीत के दौरान मोबाईल फोन छीनकर आरोपी फरार हो गए। दूसरी घटना शाम 6:30 बजे महाराणा प्रताप चौक के पास हुई, जहाँ महिला शकुंतला यादव से लेडीज़ बैग, मोबाईल फोन, सोने के टॉप्स और नगदी लूट ली गई। गिरफ्तार आरोपी गोविंद मानिकपुरी अशोक नगर और निर्मल टंडन अमेरी शैलेन्द्र नगर निवासी है आरोपियों के पास से दो नग मोबाईल फोन जिनकी कीमत ₹18,000 है, सोने का एक जोड़ी कान का टॉप्स नगदी राशि ₹2,100 स्कूटी एक्टिवा CG 10 BQ 2054 केटीएम मोटरसायकल बिना नंबर के बरामद कि गई है।

घटनास्थलों के आसपास के CCTV फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने अपराध को स्वीकार किया, जिसके आधार पर लूटा गया सारा सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए गए। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। बिलासपुर पुलिस ने इस कार्रवाई से यह स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों के लिए कोई स्थान सुरक्षित नहीं है और ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles