36.9 C
Bilāspur
Tuesday, March 3, 2026
spot_img

एनएसएस कैंप में नमाज पढ़वाने का मामला में प्रोफेसर दिलीप झा गिरफ्तार धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में हुई कार्रवाई, अन्य आरोपी भी जांच के घेरे में

कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवतराई में आयोजित एनएसएस शिविर के दौरान नमाज पढ़वाने को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला सामने आया है।गुरू घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा 26 मार्च से 1 अप्रैल तक यह सात दिवसीय शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में शामिल छात्रों ने 31 मार्च को नमाज पढ़वाने की शिकायत पुलिस को दी थी।छात्रों की शिकायत पर थाना कोटा में प्रोफेसर दिलीप झा सहित आठ लोगों के खिलाफ बीएनएस की गम्भीर धाराओं एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई थी। आरोपियों में विश्वविद्यालय के अन्य प्राध्यापक और एक छात्र भी शामिल हैं।जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके बाद मुख्य आरोपी प्रो. दिलीप झा को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने न सिर्फ शिविर में धार्मिक गतिविधि करवाई, बल्कि विवेचना में सहयोग भी नहीं किया और साक्ष्य प्रभावित करने की कोशिश की।गिरफ्तारी के बाद प्रो. झा को आज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला संवेदनशील होने के कारण सुरक्षा और शांति बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles