
बिलासपुर पंजाबी समाज के पावन पर्व बैसाखी के अवसर पर आदर्श पंजाबी महिला संस्था द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “बैसाखी पिंड दी -रौनका पंजाबीया दी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल बैसाखी पर्व की खुशियों को साझा करना था, बल्कि पंजाबी संस्कृति की जीवंतता को भी प्रस्तुत करना था।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था की सदस्य महिलाओं के साथ-साथ पंजाबी समाज की अनेक महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

इस कार्यक्रम ने सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में इस पर्व की शोभा बढ़ा दी। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए पारंपरिक पंजाबी भांगडा और गिद्धा ने सभी का मन मोह लिया।

कुल पाँच ग्रुप ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें खूब सराहा गया। इन सभी ग्रुप्स को कार्यक्रम की अध्यक्ष पम्मी गुंबर और संस्थापिका शशि आहूजा द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समय बद्धता के लिए 7 सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। बिन्नी सलूजा ने बड़े रोचक ढंग से हाऊजी खिलाई। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के गेम्स भी खिलाए गये महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और विजेता बने। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

गिद्धा ग्रुप में सुनीता चावला, राशि सकुजा, नेहा छाबड़ा, रिमी छाबड़ा, तरनजीत सलूजा, अनुमेन भाटिया और रुपसी अजमानी ने उत्साहपूर्वक प्रस्तुति दी। इसके बाद बिट्स दे बलिए ग्रुप मे आर्षप्रीत कौर, जसविन कौर, तलविन कौर, गुरलीन कौर, सुप्रीत कौर, रमनदीप कौर और बार्बी छाबड़ा की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। बच्चों के डांस ग्रुप को विभा उपवेजा ने तैयार करवाया।

ग्रुप में वैष्णवी उपावेजा, हरगुन कौर, करमन कौर, महक गंभीर, वान्या अजमानी, मेहर राजपाल और रबनूर कौर ने मंच को जीवंत कर दिया। चौथा ग्रुप मे तेजित कौर गंभीर, दर्शन कौर दुआ, त्रिलोचन उपेजा, दलजीत कौर मक्कड़, रणबीर कौर टुटेजा और बिन्नी सलूजा की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। कार्यक्रम की विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (CREDA) के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी की धर्मपत्नी श्रीमती कमलजीत कौर सवन्नी जी रहीं। उन्होंने संस्था की सराहना करते हुए इसे सशक्त और प्रेरणादायक बताया।

संस्थापिका शशि आहूजा और अध्यक्ष पम्मी गुंबर ने मोमेंटो देकर उन्हे सम्मानित किया। पम्मी गुंबर के नेतृत्व में कोर टीम ग्रुप द्वारा विशेष पंजाब का खास लोक गिद्धा जाग्गो की प्रस्तुति दी गई, जिसमें सचिव श्रद्धा खंडूजा,कोषाध्यक्ष रेशम कौर गंभीर, सह कोषाध्यक्ष लक्की चावला,ज्योति खंडूजा,नीतू चावला और मीनू भौगल ने भाग लिया।

इसमे सभी उपस्थित महिलाओ ने भी शामिल होकर भांगडा-गिद्धा कर खूब एंजॉय किया। सभी प्रस्तुतियाँ तालियों की गड़गड़ाहट के बीच संपन्न हुईं। इस आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पंजाबी संस्कृति की जीवंतता को पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ प्रस्तुत किया।

जो महिलाएं कार्यक्रम देखने आईं थी कार्यक्रम की रौनक और सफलता से प्रभावित होकर आदर्श पंजाबी महिला संस्था की सदस्यता ग्रहण की। बैसाखी पिंड दी रौनका पंजाबीया दी कार्यक्रम एक बार फिर यह सिद्ध कर गया कि भारतीय पर्व केवल परंपरा ही नहीं, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गर्व का माध्यम भी हैं।

यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण, संस्कृति के संरक्षण और सामुदायिक जुड़ाव का आदर्श उदाहरण बना। कार्यक्रम को सफल बनाने मे अध्यक्ष पम्मी गुम्बर, संस्थापिका शशि आहूजा,कोर टीम श्रद्धा खंडूजा,रेशम कौर गंभीर, ज्योति खंडूजा,नीतू चावला,लक्की चावला,मीनू भोगल, कृतांशा गुंबर, अंकिता अजमानी,का विशेष सहयोग रहा। रूबी वाधवा,मालती अरोरा,रूबी छाबड़ा, जगदीश सलूजा,रश्मि छाबड़ा, मीना गुम्बर, छाया ठकराल,डेजी वालिया,प्रीति सलूजा, जीत उपवेजा,नीतू सलूजा,स्वीटी खनूजा,रोमी सलूजा,मीत कौर गंभीर, सुरजीत कौर सलूजा,हरजिंदर अजमानी,लक्ष्मीत टुटेजा,निर्मलजीत छाबड़ा एंव अनेक महिलाओ का योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन एंकर मनुराज ने बहुत शानदार तरीके से किया। कार्यक्रम के बाद स्वलपाहार की व्यवस्था की गई थी। सभी ने उसका लुत्फ उठाया।कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्ष और सचिव ने सबका आभार व्यक्त किया।




