
शुक्रवार को गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर झा के खिलाफ FIR और गिरफ्तारी का किया छात्र छात्राओं ने विरोध किया।इस दौरान बड़ी संख्या में युनिवर्सिटी के छात्र- छात्राएं प्रदर्शन में शामिल हुए।जिन्होंने NSS कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर दिलीप झा के गिरफ्तारी का विरोध करते हुए जमकर विरोध जताया।

दरअसल NSS कैंप में छात्रों को सामूहिक नमाज पढ़वाने पर विवाद गरमाया था जिसके बाद NSS कैंप में शामिल छात्रों के एक गुट ने शिकायत की थी।लेकिन अब इस गिरफ्तारी के बाद भी जिस तरह से विरोध के स्वर सामने आ रहे हैं वह दर्शा रहा है कि मामला जल्द शांत होने वाला नहीं है




