खरीफ 2025 के लिए बीज एवं उर्वरक वितरण की तैयारी पूरी बिलासपुर में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बिलासपुर मे खरीफ वर्ष 2025 के लिए किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज एवं उर्वरक समय पर उपलब्ध कराने हेतु कृषि उप संचालक कार्यालय बिलासपुर में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कृषि उप संचालक पी.डी. हथेश्वर ने की। बैठक में खाद्य, एसएसपी, डीएपी, एनपीके जैसे आवश्यक उर्वरकों एवं बीजों की उपलब्धता और वितरण पर विस्तृत समीक्षा की गई। खरीफ 2025 के लिए जिले को कुल 21986 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से अब तक 4369.80 क्विंटल बीज का भंडारण किया जा चुका है। बीज वितरण के लिए 450 केंद्र स्थापित किए गए हैं

इसके अलावा, खाद वितरण की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाए गए हैं। डीएपी, एनपीके, पोटाश और यूरिया जैसे उर्वरकों की कुल 39250 मैट्रिक टन की आवश्यकता का अनुमान है, जिसमें से अब तक 5285 मैट्रिक टन यूरिया सहित कुल 783 मैट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण पूरा हो चुका है। 114 सेवा सहकारी समितियों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को किसानों को बीज और उर्वरकों के प्रति जागरूक करने हेतु नियुक्त किया गया है। कृषि उप संचालक ने किसानों से आग्रह किया कि वे समय रहते अपने आवश्यकतानुसार बीज और उर्वरकों की अग्रिम उठाव कर लें ताकि खरीफ की तैयारी सुगमता से हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles