Homeहमर बिलासपुरहिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर अवैध शराब जब्त दो आरोपी...

हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर अवैध शराब जब्त दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

हिर्री थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 70 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 5600 रुपये बताई गई है। शराब को प्लास्टिक की शीशी में भरकर मोटरसाइकिल के जरिए ले जाया जा रहा था।जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम कोपरा नहर के पास घेराबंदी कर गोविंदा और प्रमोद नाम के दो युवकों को पकड़ा। तलाशी में आरोपियों के पास से 180 एमएल वाली 70 शीशियों में कुल 12 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी अनकीश पासवान सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments