Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर मे मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

बिलासपुर मे मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

बिलासपुर में शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। दिन भर की चिलचिलाती धूप और उमस के बाद अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई थी। तेज हवा के चलते कई जगहों पर पेड़ झुक गए और एक स्थान पर सड़क किनारे लगा बड़ा पेड़ गिर गया। संयोग से वहां से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। तेज आंधी तूफान के कारण बिलासपुर में अन्य जगहों पर भी पेड़ गिरने की आशंका जताई जा रही है। बारिश से शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों ने राहत की सांस ली है। बाजारों में कुछ समय के लिए हलचल थमी, लेकिन बारिश थमते ही फिर से सामान्य स्थिति लौट आई।

बच्चों और युवाओं ने मौसम का लुत्फ उठाते हुए सड़कों पर ठंडी हवा और फुहारों का आनंद लिया।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 से 48 घंटों में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और बिना जरूरी काम के बाहर निकलने से बचें, विशेषकर खुले स्थानों और पेड़ों के पास खड़े होने से परहेज करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments