Homeहमर बिलासपुरचोरी के 13 महीने बाद मिला मोबाइल, जीआरपी की मेहनत लाई रंग...

चोरी के 13 महीने बाद मिला मोबाइल, जीआरपी की मेहनत लाई रंग रायपुर साइबर सेल की मदद से आरोपी गिरफ्तार, ओप्पो मोबाइल किया गया बरामद

बिलासपुर जीआरपी ने मोबाइल चोरी के एक साल पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।आरोपी जितेंद्र कहार, निवासी दोरगरियाखुर्द अनूपपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से ओप्पो कंपनी का चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया।यह मोबाइल बीते साल 2024 अप्रैल में चोरी हुआ था,जिसे अब मई 2025 में बरामद किया गया है।प्रकरण में विशेष बात यह रही कि चोरी का मामला शहडोल निवासी प्रार्थी द्वारा दर्ज कराया गया था,जबकि घटना स्थल उसलापुर था।इसी कारण प्रकरण शून्य में कायमी कर शहडोल से डायरी बिलासपुर जीआरपी को भेजी गई।आरोपी चोरी के बाद खुद ही मोबाइल का उपयोग कर रहा था, जिससे उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण था।लेकिन रायपुर साइबर सेल ने कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी का ठिकाना तलाशा और उसे धर दबोचा। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।इस कार्रवाई में जीआरपी प्रभारी, हेडकॉन्स्टेबल पंचराम जलान और आरक्षक रोहित यादव की अहम भूमिका रही। उनकी सतर्कता और कड़ी मेहनत से ही यह लंबित मामला सुलझ पाया और पीड़ित को न्याय मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments