Homeहमर बिलासपुरगर्मी ढलने के बाद जागा रेल प्रशासन, बिलासपुर स्टेशन में मिस्टिंग मशीन...

गर्मी ढलने के बाद जागा रेल प्रशासन, बिलासपुर स्टेशन में मिस्टिंग मशीन शुरू प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर लगे फव्वारे से चंद यात्रियों को ही मिल रही राहत

देर से ही सही, लेकिन आखिरकार एसईसीआर ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन में गर्मी से राहत देने वाली मिस्टिंग मशीन को शुरू कर दिया है। हालांकि मशीन तब चालू की गई है जब मई की तपती गर्मी आधे से ज्यादा गुजर चुकी है, जिससे इसकी उपयोगिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर स्थापित इस मिस्टिंग मशीन का लाभ सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिल रहा है जो कुछ चुनिंदा ट्रेनों के आगमन पर यहां पहुंचते हैं। अन्य समय में यह प्लेटफॉर्म लगभग खाली रहता है, जिससे मिस्टिंग मशीन का अधिक लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।रेल प्रशासन की यह व्यवस्था गर्मी के शुरुआती दौर में लागू होती तो हजारों यात्रियों को राहत मिल सकती थी, लेकिन अब यह केवल औपचारिकता जैसी प्रतीत हो रही है।फिर भी प्लेटफॉर्म पर मौजूद सीमित यात्रियों को इस मशीन से निकलने वाले ठंडी फुहारों से थोड़ी बहुत राहत जरूर मिल रही है, जो भीषण गर्मी में किसी सुकून से कम नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments