
थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में अपराध की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। मारपीट, चाकूबाजी के बाद अब चोरी की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार चोर उचक्के सक्रिय हैं, जिन पर पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आता। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि आम लोगों को अपने ही घर में सुरक्षा का भरोसा नहीं रहा।ताजा मामला तिफरा यदुनंदन नगर का है, जहां रहने वाले राजेन्द्र मेश्राम के मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया।

हाल ही में उनके ही घर में गमी के कारण मकान सुना था, और परिजन पास के रिश्तेदारों के घर ठहरे हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर में धावा बोलकर नगद रकम और लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत है और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।लोगों का कहना है कि जब पुलिस अपराध रोकने में नाकाम है तो फिर आम आदमी कहां जाए।जिनके घर चोरी हुई राजेन्द्र मेश्राम का परिवार दुःख की घड़ी में दोहरी मार झेल रहा है एक तरफ अपनों की कमी, दूसरी तरफ घर का उजड़ जाना।




