दौना और बरतोरी में सुशासन तिहार के समाधान शिविर आयोजित प्रथम दिवस पर जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, अधिकारियों ने लिया जायजा

सुशासन तिहार 2025 के तहत 5 मई से 30 मई तक आयोजित होने वाले समाधान शिविरों की शुरुआत आज हुई।प्रथम दिवस पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दौना विकासखंड पथरिया, जिला मुंगेली और ग्राम बरतोरी विकासखंड बिल्हा, जिला बिलासपुर में शिविर आयोजित किए गए।इन शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने प्रत्येक विभाग के स्टॉल का निरीक्षण कर लोगों की मांगों और समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।दौना शिविर में मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल, एसडीएम भरोसा राम ठाकुर सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सभापति, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी शिविर में शामिल हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles