20.9 C
Bilāspur
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ मलखंब टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन जीता कांस्य पदक, ओर पदक जीतने की उम्मीद

7 वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बोधगया बिहार के प्रथम दिन छत्तीसगढ़ पुरुष मल्लखंब टीम को चैम्पियनशिप का कास्य पदक 4 मई से 15 मई तक बिहार में आयोजित 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन दिन छत्तीसगढ़ की पुरुष मल्लखंब टीम ने 122.05 अंक के साथ आशा के अनुरूप चैम्पियनशिप का कास्य पदक छत्तीसगढ़ की झोली में डाल दिया है। छत्तीसगढ़ की पुरुष मलखंब टीम ने आशा के अनुरूप उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए कास्य पदक जीता है।प्रतियोगिता में देश के अन्य टीमों के साथ छत्तीसगढ़ की टीम कि कड़ी प्रतिस्पर्धा हो रही है। विगत कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ मलखंभ खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत व कास्य पदक विजेता बनकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किए हैं तथा अभी और भी उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरुष /महिला खिलाड़ियों द्वारा व्यक्ति गत एवं उपकरण चैम्पियनशिप में स्वर्ण, रजत, कास्य पदक जीतने की प्रबल संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles