Homeहमर बिलासपुरसुशासन तिहार में सरकार जनता के बीच बोदरी समाधान शिविर में मंत्री...

सुशासन तिहार में सरकार जनता के बीच बोदरी समाधान शिविर में मंत्री टंकाराम वर्मा ने सुनीं समस्याएं, बांटे समाधान

बिलासपुर जिले के बोदरी में बुधवार को सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में छत्तीसगढ़ सरकार ने लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान किए। राज्य के राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकाराम वर्मा खुद मौके पर पहुंचे और हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया। शिविर में 1478 में से 1410 आवेदनों का त्वरित निराकरण कर प्रशासन ने यह संदेश दिया कि सरकार सिर्फ दफ्तरों में नहीं, अब गांव और गलियों में पहुंचकर काम कर रही है। मंत्री टंकाराम वर्मा ने किसानों को ‘किसान किताब’ बांटी और योजनाओं के सही क्रियान्वयन के निर्देश दिए।मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन मॉडल को जमीन पर उतारा जा रहा है।

योजनाओं का लाभ हर पात्र को दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला गैस जैसी कई प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई और हितग्राहियों को लाभ दिया गया। लोगों को बताया गया कि अब रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण की सुविधा भी मिल रही है।मंत्री ने समाधान शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह शिविर महज़ औपचारिकता नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर बदलाव लाने का जरिया है।

शिविर में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, सीईओ संदीप अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।खाद्य, श्रम, आदिवासी विकास, स्वास्थ्य, परिवहन, महिला एवं बाल विकास विभाग समेत कई विभागों ने स्टॉल लगाए। कलेक्टर ने कहा कि ये शिविर जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का जरिया हैं और इसका फायदा हर जरूरतमंद तक पहुंचाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments