Homeहमर बिलासपुर8 मई को आयोजित होने वाली कांग्रेस की संविधान सभा की गई...

8 मई को आयोजित होने वाली कांग्रेस की संविधान सभा की गई स्थगित भारत के लिए यह पल गौरव का क्षण,कांग्रेस पार्टी बन रही सहभागी

8 मई को संभागीय स्तरीय संविधान सभा का आयोजन कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया जा रहा था लेकिन बुधवार को जिस तरह से भारत ने पाकिस्तान पर हमला कर वहां देश का गौरव बढ़ाया है। उसे लेकर कांग्रेस पार्टी भी अब सरकार के साथ खड़ी है यही वजह है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के द्वारा आठ मई को आयोजित होने वाली संविधान सभा को स्थगित कर दिया गया है

यह निर्णय देश के द्वारा पहलगाम हमले के लिया गया बदला और भारतीय सेवा के पराक्रम को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने लिया है बिलासपुर में भी सभा को लेकर मुंगेली नाका ग्रीन पार्क मैदान में तैयारी पुरी की जा रही थी लेकिन अचानक सभा स्थगित होने के बाद कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव सहित जिला कांग्रेस के सभी बड़े नेता यहां पहुंचे और सभा के स्थगित होने की जानकारी दी ।अब यह सभा आने वाले समय में आयोजित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments