साड़ी का पल्लू बाइक में फंसा, महिला गंभीर रूप से घायल सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज

जांजगीर-चांपा जिले के सलखन निवासी दंपती अपने दूधमुंहे बच्चे के साथ बाइक से सागर जा रहे थे, तभी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नर्मदा कोल्ड्रिंक फैक्ट्री के पास बड़ा हादसा हो गया।बाइक सवार महिला की साड़ी का पल्लू पिछले पहिए में फंस गया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल एंबुलेंस से बिलासपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान पता चला कि महिला के सिर में गंभीर चोट है। संसाधनों की कमी के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायल महिला का नाम उर्वशी विश्वकर्मा है, जबकि उनके पति का नाम टेक राम विश्वकर्मा बताया गया है। घटना के वक्त उनका बच्चा भी बाइक पर मौजूद था, जो बाल-बाल बच गया।फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में इलाज जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles