
थाना मरवाही अंतर्गत ग्राम बंसीताल में एक महिला का शव एक परिचित के घर के बाहर पाया गया था। जिसके बाद फॉरेंसिक जांच के दौरान घटनास्थल पर संघर्ष एवं घसीटने के निशान पाए गए, जिससे स्पष्ट हुआ कि घटना पूर्व संघर्ष हुआ था।पुलिस की त्वरित कार्रवाई में संदेही गुलाबचंद चौधरी उर्फ बुल्टा, बंसीताल थाना मरवाही की पहचान की गई। घटना के बाद आरोपी गांव से फरार होकर एमपी बॉर्डर की ओर भाग निकला। थाना मरवाही पुलिस की संयुक्त घेराबंदी में आरोपी को बस से भागने के प्रयास के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में आरोपी गुलाबचंद ने बताया कि घटना की रात वह मृतिका को अपने घर लेकर आया था। दोनों ने साथ में शराब पी, जिसके बाद आरोपी ने मृतिका के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया, और गुस्से में आकर आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को छुपाने की कोशिश की, परंतु सुबह होने के कारण शव को घर के बाहर ही छोड़कर फरार हो गया।




