23.1 C
Bilāspur
Friday, March 13, 2026
spot_img

AC कोच में 65 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा नाम बदलकर चढ़े प्रोफेशनल चोर रेलवे पुलिस ने कोलकाता से किया गिरफ्तार

रायपुर रेल पुलिस ने ट्रेन में सफर कर रही महिला के साथ हुई लाखों की चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा रेल एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने किया, जिसमें दो शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं।

ये मामला 3 अप्रैल का है। गोंदिया से रायपुर जा रही महिला हिना पटेल के साथ ट्रेन में सफर के दौरान 65 लाख की ज्वेलरी और करीब 50 हजार नकद की चोरी हो गई थी। रायपुर स्टेशन पहुंचते ही उन्होंने रेल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला बड़ा था, इसलिए जीआरपी और आरपीएफ की टीम तुरंत एक्टिव हुई। जांच की कमान खुद रेल एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने संभाली।जांच में सामने आया कि अब्दुल मन्नान और संतोष साव नाम के दो आरोपी ने नाम बदलकर AC कोच में रिजर्वेशन कराया था। मन्नान ने खुद को सुरेश कुमार और संतोष ने मोहम्मद सलीम के नाम से टिकट लिया। दोनों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और 65 लाख की ज्वेलरी को महज 11 लाख में कोलकाता में बेच दिया।

रेल एसपी के मुताबिक दोनों आरोपी पेशेवर चोर हैं, जो संगठित गिरोह से जुड़े हैं और नाम बदलकर ट्रेनों में सफर करते हैं। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उन्हें कोलकाता से गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुछ नकदी और ज्वेलरी भी बरामद की गई है। इस घटना ने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles