
बिलासपुर में अवैध बैनर-पोस्टरों के खिलाफ नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। मेयर पूजा विधानी की अध्यक्षता में हुई एमआईसी बैठक के बाद निगम आयुक्त अमित कुमार के निर्देश पर देर रात अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर से 300 से ज्यादा अवैध पोस्टर-बैनर हटाए गए।पहले दिन की कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने लोटस हॉस्पिटल, मैक्स क्लिनिक और युक्ति गैस्ट्रो केयर पर नियमों का उल्लंघन करने के चलते 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

इसके अलावा एक बर्थडे पोस्टर के लिए 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। कुल मिलाकर 80 हजार की चालानी कार्रवाई की गई।दूसरे दिन की कार्रवाई मंगला, वेयर हाउस और कोनी रोड क्षेत्रों में की गई, जहां से भी कई अवैध पोस्टर हटाए गए। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए ऐसे अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।




