38.8 C
Bilāspur
Friday, March 13, 2026
spot_img

ग्राम लखराम शराब दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम लखराम स्थित शराब भट्ठी में रात्रि करीब 9:30 बजे कुछ उपद्रवियों द्वारा मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। विवाद जल्दी शराब नहीं देने की बात को लेकर हुआ, जिसमें आरोपियों ने शराब भट्ठी के अंदर घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की और वहां तोड़फोड़ मचाई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराब भट्ठी के पास ही तीन आरोपियों को धर दबोचा और थाने लाकर पूछताछ की गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विकास चौहान, रोहित चौधरी और दीपक यादव शामिल हैं, जो सभी कोरबा जिले के बाल्को क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई कर कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles