अमने में आयोजित समाधान शिविर में 3060 आवेदनों का हुआ समाधान, हितग्राहियों को मिला लाभ

बिलासपुर सुशासन तिहार के तहत कोटा विकासखंड के ग्राम अमने में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं और आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में कुल 3400 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3060 का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायत, आजीविका, खाद्य, परिवहन, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी और लाभान्वित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रतीक रूप में नवनिर्मित आवासों की चाबी सौंपी गई। साथ ही, समूह की महिलाओं को बैंक लिंकेज की राशि भी प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अमने के श्री कल्याण जायसवाल, श्रीमती रूखमीण साहू और श्री छेदी लाल जायसवाल को पक्के आवास की चाबी सौंपी गई।

हितग्राहियों ने बताया कि अब उन्हें झोपड़ी में रहने की चिंता नहीं है। बारिश, सांप-बिच्छू का डर और मरम्मत की झंझट से मुक्ति मिल गई है। पक्के मकान में अब वे सम्मान और सुरक्षा के साथ रह सकेंगे। कृषि विभाग द्वारा अमने के किसान श्री बेनी राम यादव को 50 प्रतिशत अनुदान में हैण्ड स्प्रेयर और श्री रामकुमार ध्रुवे को लपेटा पाइप वितरित किया गया। दोनों किसानों ने बताया कि इन उपकरणों से खेती में सुविधा और उत्पादकता बढ़ेगी।

उन्होंने योजना का लाभ देने के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। इस शिविर में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज, उपाध्यक्ष मनोहर सिंह राज, एसडीएम नितिन तिवारी, सीईओ श्री युवराज सिन्हा सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 10 ग्राम पंचायतों से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाया और सुशासन तिहार को सार्थक बताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles