Homeहमर बिलासपुरनशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़,2 आरोपी गिरफ्तार बड़ी मात्रा में...

नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़,2 आरोपी गिरफ्तार बड़ी मात्रा में कफ सिरप पकड़ाया,की गई वैधानिक कार्यवाही

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेल्वे ब्रिज के नीचे बेलदारपारा चांपा में अवैध रूप से नशीली दवा बेच रहा है।इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।जहां एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने के फिराक में था।लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड लिया।उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को थैला मिला जिसमें अवैध नशीली कफ सिंरफ PRIKOF -T, 120 नग तथा नशीली टेबलेट pyeevon Spas plus कुल 4,328 नग मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया।पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति अविनाश यादव ने बताया कि वह नशीली पदार्थो जांजगीर के दुर्गेश यादव के साथ मिलकर बेचता हैं ।इस पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा दुर्गेश यादव के मकान पर रेड कार्यवाही किया गया जो दुर्गेश यादव के कब्जे से नशीला कफ सिंरफ PRIKOF -T, 240 नग तथा नशीला टेबलेट Pyeevon Spas plus कुल 28,560 नग टेबलेट तथा नशीली टेबलेट Spasmo- proxyvin plus कुल 2,592 नग बरामद हुआ, इस तरह पुलिस टीम के द्वारा दोनो आरोपियो के कब्जे से अवैध नशीली सिरफ कुल 360 नग तथा अवैध नशीली टेबलेट कुल 35,480 नग कुल कीमत 4,08,362/ रू को जप्त किया गया। दोनो आरोपियो पर NDPS ACT के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments