बोर खनन ठेकेदारों की बैठक में बोले कलेक्टर संजय अग्रवाल जल संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी प्रतिबंधों का हो सख्ती से पालन

जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शनिवार को बोर खनन करने वाले ठेकेदारों की अहम बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए ठेकेदारों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।उन्होंने कहा कि जल संकट दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है,ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि पानी को बचाने में अपनी भूमिका निभाएं।

कलेक्टर ने बैठक में मौजूद करीब 50 ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खनन कार्यों में निर्धारित नियमों और प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन किया जाए।उन्होंने कहा कि बिना अनुमति या नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे खनन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जल संसाधन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में जल संरक्षण के विभिन्न उपायों पर भी चर्चा की गई और ठेकेदारों से सुझाव मांगे गए ताकि आने वाले समय में जल संकट से बचा जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles