भारत-पाक तनाव के बीच एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा बढ़ी, अब डबल चेकिंग के बाद ही बैठ पाएंगे यात्री

बिलासपुर भारत और पाकिस्तान के बीच उत्पन्न युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए हवाई अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। इसी कड़ी में बीसीएएस ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के निर्देश पर अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर एसएलपीसी स्टैंडर्ड लॉर्डेड पैसेंजर चेक लागू कर दी गई है। इसके तहत यात्रियों को फ्लाइट के निर्धारित समय से कम से कम 45 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंचना अनिवार्य कर दिया गया है। नए निर्देशों के अनुसार अब हर यात्री को एयरपोर्ट पर दो बार सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। फ्लाइट के समय से पहले पहुंचने में चूक करने वाले यात्रियों को बोर्डिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। बीसीएएस की एडवाइजरी के बाद एयरलाइंस कंपनियों को इस व्यवस्था का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को एसएलपीसी के तहत पहले की तुलना में अधिक समय पहले रिपोर्ट करना होगा। बिलासपुर एयरपोर्ट की स्थिति विशेष है क्योंकि यहां केवल एक ही फ्लाइट का संचालन होता है और यात्रियों की संख्या सीमित रहती है। इसके बावजूद भारत-पाक स्थिति को देखते हुए सुरक्षा नियमों में यह बदलाव किया गया है। बीसीएएस की एडवाइजरी के अनुसार, अब बिना डबल चेकिंग के कोई भी यात्री फ्लाइट में सवार नहीं हो सकेगा। बिलासपुर एयरपोर्ट के एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा यात्रियों को पहले से सूचना दी जा रही है ताकि वे समय पर पहुंचकर जांच प्रक्रिया पूरी कर सकें। यात्रियों से अपील की गई है कि वे सहयोग करें और नए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles