
रायपुर में आयोजित नगरीय प्रशासन विभाग की कार्यशाला में डिप्टी सीएम अरुण साव ने उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए विकास करने के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। जनप्रतिनिधि के रूप में जनता ने आपको चुनकर भेजा है अब आपकी जिम्मेदारी है कि अपने शहर को कैसा सुंदर बनाना है कैसे विकास करना है। नगरीय निकाय विभाग की कार्यशाला में बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी तथा एमआईसी सदस्य सभापति शामिल हुए। जिसमें एमआईसी सदस्य विजय ताम्रकार को अपनी बात रखने का अवसर मिला। विजय ताम्रकार ने नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री अरुण साव के समक्ष बिलासपुर के विकास की बात करते हुए कहा है कि पिछले 7 सालों में शहर में स्ट्रीट लाइट की हालत बहुत खराब है। विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में विद्युत के रखरखाव का जिम्मा जिस कंपनी को दिया गया था अब उसका उसका ठेका वापस ले लिया गया है। अब नगर निगम के द्वारा विद्युत व्यवस्था किया जाना है। वही उन्होंने शहर में स्ट्रीट लाइट के लिए प्रस्ताव भी तैयार किया है ।जिससे शहर की विद्युत व्यवस्था बेहतर होगी।




