Homeहमर बिलासपुरप्रदेश के 9 नए ईएचवी उपकेंद्रों को मिले कनिष्ठ अभियंता बिजली ढांचे...

प्रदेश के 9 नए ईएचवी उपकेंद्रों को मिले कनिष्ठ अभियंता बिजली ढांचे को मजबूत करने पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी का अहम कदम

छत्तीसगढ़ में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदेश के नौ नवनिर्मित 132 केवी ईएचवी उपकेंद्रों में संचालन और रखरखाव के लिए कनिष्ठ अभियंताओं के नए पद स्वीकृत किए हैं। यह निर्णय पॉवर कंपनी के अधिशासी निकाय की 117वीं बैठक में लिया गया, जिसके बाद मानव संसाधन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।स्वीकृत पदों में छापनी, गुल्लु, बैजलपुर, टेमरी, जनकपुर, मेटल पार्क, मल्हार, जामगांव और महराजपुर उपकेंद्र शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर एक-एक कनिष्ठ अभियंता की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा भिलाई और बिलासपुर के क्षेत्रीय भंडार गृहों में भी एक-एक कनिष्ठ अभियंता का पद स्वीकृत हुआ है। इन पदों पर जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की यह पहल तकनीकी दक्षता, समयबद्ध मरम्मत और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इन नई नियुक्तियों से उपकेंद्रों के संचालन में सुगमता आएगी और प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments