Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ में चल रहा नक्सल ऑपरेशन हो सकता है स्थगित,भारत पाकिस्तान के...

छत्तीसगढ़ में चल रहा नक्सल ऑपरेशन हो सकता है स्थगित,भारत पाकिस्तान के तनावपूर्ण हालत को देखते हुए लिया जा सकता है निर्णय

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात देखते हुए देश के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन को स्थगित किया जा सकता है।छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमा पर कररेगुट्टा पहाड़ पर चल रहे नक्सल ऑपरेशन को फिलहाल अस्थाई रूप से बंद करने के संकेत दिए गए है।आज से 18 दिनों तक बीजापुर के कररेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा था।बताया जा रहा है कि देश के सबसे बड़े नक्सली ऑपरेशन में 26 नक्सलियों को मार गिराया है।यह निर्णय इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि मौजूदा समय में देश में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं।ऐसे में CRPF समेत सुरक्षाबलों के सभी जवानों को इस ऑपरेशन से वापस बुलाने की तैयारी शुरू कर दी गई।ऑपरेशन से सभी जवानों को मुख्यालय में वापस लौटकर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments