Homeहमर बिलासपुरतालाब किनारे चाकूबाजी से मची अफरा-तफरी, घायल युवक बिलासपुर रिफर गांववालों ने...

तालाब किनारे चाकूबाजी से मची अफरा-तफरी, घायल युवक बिलासपुर रिफर गांववालों ने किया थाने का घेराव, आरोपी पूर्व में भी जा चुका है जेल

रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति लक्ष्मण खरे पर तालाब के पास रवि गढेवाल नामक युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर को चाकू चलाते देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला।घायल लक्ष्मण का घर पास ही होने के कारण उसकी पत्नी और परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बिलासपुर रिफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में रतनपुर थाने पहुंचकर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। महिलाएं और पुरुष ट्रैक्टर में सवार होकर थाने पहुंचे। इस पर थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने उन्हें समझाया और आश्वस्त किया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और उस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रवि गढेवाल पूर्व में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है और करीब दो महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments