Homeहमर बिलासपुरतेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर से बाइक सवार की मौत...

तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर से बाइक सवार की मौत दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि,नहीं हो रहा रोकथाम

खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बड़े देवगांव में रविवार को कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई । इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक सवार युवक कार की सामने शीशा को तोड़ते हुए पीछे की तरफ जा गिरा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि कार में सवार भी नौ लोग सवार थे। जिसमें एक छोटे बच्चे को गंभीर चोट आई है बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया ।वही कार मे सवार बाकी सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं ।बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग सक्ति के किरतार गांव के रहने वाले हैं।जो केरीबंधा से आ रहे थे, हालांकि घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कायम कर लिया और शव को स्थानीय अस्पताल भिजवाया लगातार सड़कों पर बढ़ रहे हादसों की वजह से कई जिंदगियां खत्म हो रही है लगातार इस दिशा में शासकीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन फिर भी लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं कहीं ना कहीं लोगों को भी सुरक्षित परिचालन के लिए प्रेषित कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments