Homeहमर बिलासपुरजिला गौरेला पेंड्रा मरवाही क्षेत्र में सैकड़ों संदिग्ध मुसाफिरों की चेकिंग अभियान...

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही क्षेत्र में सैकड़ों संदिग्ध मुसाफिरों की चेकिंग अभियान 44 संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही,सभी के दस्तावेजों की हो रही जांच

जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में सभी थाना क्षेत्रों में निवास करने वाले संदिग्ध मुसाफिरों एवं किरायेदारों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी गौरेला पेंड्रा और मरवाही पुलिस टीम द्वारा अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग 130 किरायेदारों की चेकिंग की गई तथा 44 संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई तथा उनके फिंगरप्रिंट्स लिए गए जिसमें थाना गौरेला से 16 व्यक्तियों , थाना पेंड्रा से 14 और थाना मरवाही से 14 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान, सभी संदिग्ध व्यक्ति टाइल्स और फर्नीचर इत्यादि का काम करने के बहाने इलाके में आना बताए गए, लेकिन उन्होंने थाने में किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दी थी और संदिग्ध रूप से निवास करते पाए गए। पुलिस की तस्दीक में यह स्पष्ट हुआ कि सभी व्यक्ति मिदनापुर, पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों से आए हुए बताए जिसकी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments