बिलासपुर में मॉक ड्रिल का दूसरा चरण, मॉल और बस स्टैंड पर सुरक्षा तैयारियों की कसौटी एसएसपी-कलेक्टर की निगरानी में आग, विस्फोट और संदिग्ध गतिविधियों पर किया गया अभ्यास

बिलासपुर में 11 मई को आपदा प्रबंधन और आतंकी हमलों से निपटने के लिए दूसरे चरण की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मैग्नेटो मॉल और हाईटेक बस स्टैंड को अभ्यास स्थल बनाया गया, जहां फायर ब्रिगेड, पुलिस, डॉग स्क्वाड और एसडीआरएफ जैसी एजेंसियों ने मिलकर रेस्पॉन्स का प्रदर्शन किया। एसएसपी रजनेश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पूरे ऑपरेशन की निगरानी की।

मैग्नेटो मॉल में आग लगने की स्थिति, संदिग्ध बैग की बरामदगी और भीड़ प्रबंधन जैसे परिदृश्यों पर ड्रिल की गई। वहीं हाईटेक बस स्टैंड में संदिग्ध व्यक्ति पर कार्रवाई, विस्फोटक खोज और भीड़भाड़ वाले इलाके से सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया का परीक्षण किया गया। दोनों जगहों पर नागरिकों को भी जागरूक किया गया।अधिकारियों ने ड्रिल को लेकर संतोष जताया और टीमवर्क की सराहना की।

रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों के बाद यह अभ्यास शहर में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा का हिस्सा है, जिससे किसी भी आपदा या आतंकी घटना में तुरंत और प्रभावी प्रतिक्रिया दी जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles