Homeहमर बिलासपुरउप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे महासमुंद, कर्मा माता मंदिर और सामूहिक विवाह...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे महासमुंद, कर्मा माता मंदिर और सामूहिक विवाह में हुए शामिल समारोहों में की घोषणाएं मंदिर अहाता निर्माण को 25 लाख, सामुदायिक शेड के लिए 15 लाख रुपए

महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में सूरमाल साहू समाज द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में 28 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। श्री साव ने सामाजिक समरसता और 50 वर्षों की परंपरा को सराहते हुए सामुदायिक शेड निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही बागबाहरा-पिथौरा मार्ग में स्वागत द्वार बनाने का ऐलान भी किया।इसके बाद उप मुख्यमंत्री बोहारपार में कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे।

उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और सनातन परंपरा की मजबूती की बात कही। उन्होंने मंदिर परिसर में अहाता निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक संपत अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

विधायक श्री अग्रवाल ने मंदिर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 21 लाख की विधायक निधि देने की घोषणा की। दोनों कार्यक्रमों में साहू समाज के सैकड़ों पदाधिकारी और ग्रामीण शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने इन आयोजनों को सामाजिक एकता और संस्कारों की संजीवनी बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments