प्रदूषण जांच देख भगा मोटरसाकिल चालक,हुआ घायल वैन से हुई भिड़ंत,जांच के नाम पर वसूली का आरोप

जिले में इन दिनों प्रदूषण जांच के नाम पर राहगीरों को परेशान करने का मामला लगातार सामने आ रहा है जिसमें अमरेली और शिवनी के बीच एक मोटरसायकल सीधे वैन से जा भिड़ी जिसमें मोटरसाइकल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिछले कुछ सालों से इस मार्ग पर प्रदूषण जांच वाहन के कर्मचारी अपने वाहन को खड़ा कर देते है और इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को जबरन रोककर उनसे पैसे की उगाही की जाती है जिसके कारण क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी दहशत बना हुआ है ।ग्रामिकों का कहना है कि रास्ता रोकने के बाद उनके कर्मचारियों के द्वारा जबरन पैसे की उगाही भी की जाती है ,लेकिन सिवनी अमरेली के बीच इसी वजह से बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक युवक प्रदूषण जांच वाहन को देखकर भाग रहा था और सीधे वैन से टकरा गया। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए,वही जिले के परिवहन विभाग के द्वारा इनपर कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से इनके हौसले और ज्यादा बुलंद होते जा रहे हैं,अब देखना होगा कि आखिर जबरन रास्ता रोक कर प्रदूषण जांच करने वाले पर परिवहन विभाग क्या कार्यवाही करता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles