वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई रक्षा टीम की पेट्रोलिंग में पकड़ी गईं देह व्यापार में संलिप्त तीन महिलाएं

एसएसपी के निर्देशन पर रक्षा टीम ने कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस और नेहरू चौक क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग की। डीएसपी अनिता प्रभा मिंज और निरीक्षक भारती मरकाम के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए तीन महिलाओं को पकड़ा, जो मौके पर पुलिस से बहस करने लगीं।पकड़ी गई महिलाओं की पहचान भावना सूर्यवंशी , मंजू तिवारी और पिंकी उर्फ हरीताली के रूप में हुई है। पूछताछ में इनकी संलिप्तता देह व्यापार जैसी आपराधिक गतिविधियों में पाई गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें महिला थाना लाकर पूछताछ की।पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। टीम में प्रधान आरक्षक विनोद कुमार, महिला आरक्षक बबीता मरावी, रूपांजली सोंचे, भावना अटलकर और आरक्षक राकेश आनंद शामिल थे। सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles