
केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना के तहत अभी भी कई हितग्राही इसका लाभ नहीं ले पा रहे थे जिसे देखते हुए अब वार्डों में इसके लिए शिविर लगाया जा रहा है इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 3 साईं नगर के रह वासियों के लिए मंगलवार को आयुष्मान शिविर लगाया गया ।इस शिविर में सभी पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित करते हुए तत्काल सभी लोगों का यहां आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की कोशिश की गई केंद्र सरकार के द्वारा एपीएल हितग्राहियों को 5 लाख और बीपीएल हितग्राहियों को 10 लख रुपए तक आयुष्मान योजना में चिकित्सा सुविधा से जोड़ा गया है ऐसे में अभी इस शिविर में पहुंचे हितकारी को आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें अस्पतालों में लगने वाले भारी भरकम राशि से निजात दिलाने की कोशिश की गई है इस मौके पर वार्ड के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि निश्चित तौर पर इस तरह के शिविर समय-समय पर आयोजित होने चाहिए जिससे हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा जा सके




