Homeहमर बिलासपुरबेलगहना में बैगा छात्रा की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटकता मिला शव...

बेलगहना में बैगा छात्रा की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटकता मिला शव 10वीं में पास होकर खुश थी अमिषा, आंगनबाड़ी सहायिका बनने का था सपना

कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम लठौरी में बैगा जनजाति की 18 वर्षीय छात्रा अमिषा बैगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर की बाड़ी में एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।अमिषा ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा द्वितीय श्रेणी में पास की थी और आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए आवेदन भी किया था। उसकी मां गुलाबवती ने बताया कि वह बेहद खुश थी और चयन की पूरी उम्मीद थी। घटना के समय अमिषा घर पर अपने छोटे भाई और दादी के साथ थी, जबकि मां शादी समारोह में गई हुई थी।रात में अमिषा के घर न दिखने पर परिवार ने ज्यादा चिंता नहीं की, लेकिन सुबह जब उसकी मां बाड़ी में गई तो वहां अमिषा का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौके से उसका मोबाइल बरामद कर जब्त कर लिया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है।बताया जा रहा है कि अमिषा के पिता वर्षों पहले एक दुर्घटना के बाद से घर नहीं रहते और धार्मिक यात्राओं पर रहते हैं। ऐसे में मां ही घर और खेती-बाड़ी संभालती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तकनीकी जांच के साथ-साथ परिवार और गांव वालों से भी पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments