33.9 C
Bilāspur
Friday, March 20, 2026
spot_img

बिलासपुर में पुलिसिंग पर बड़ी बैठक, अधिकारियों को मिले सख्त निर्देश अनुशासन, अपराध नियंत्रण और प्रशिक्षण को लेकर तय हुए नए लक्ष्य

बिलासागुड़ी में पुलिस रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बिलासपुर रेंज के तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ आईजी डॉ. संजीव शुक्ला मौजूद रहे। इस दौरान पुलिसिंग व्यवस्था की गहराई से समीक्षा की गई और सुधार की दिशा में जरूरी कदमों पर चर्चा हुई। मीटिंग में आईजी ने कहा कि अब समय है बेसिक पुलिसिंग को और मजबूत बनाने का। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुशासन को प्राथमिकता दी जाए और जनता के साथ संवाद को बेहतर किया जाए। अपराध नियंत्रण और समयबद्ध कार्रवाई को भी जरूरी बताया गया।बैठक में पुराने लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और नए लक्ष्यों के लिए कार्ययोजना तय की गई।

आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नतीजे फील्ड में, थानों में और जनता की राय में दिखने चाहिए।उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नवीन कानूनों की जानकारी नियमित रूप से अपडेट करने और फील्ड लेवल पर प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि हर स्तर पर अनुशासन ही पुलिस की पहचान होनी चाहिए।आईजी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की समीक्षा बैठक की शुरुआत बिलासपुर से की गई है। आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी इसी तरह की बैठकें की जाएंगी और वहां के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

आईजी ने कहा कि बेसिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करना, अनुशासन बनाए रखना और नवीन कानूनों की जानकारी बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। जिले में अपराध नियंत्रण और जनता से बेहतर संवाद पर ज़ोर दिया जा रहा है। बैठक के अंत में आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि पुलिसिंग में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता का विश्वास जीतने के लिए पुलिस को प्रोफेशनल, जवाबदेह और अनुशासित होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पुलिसिंग का हर पहलू जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles