Homeहमर बिलासपुरबेलतरा निवासी कौशल्या बाई पिछले 25 वर्षों से लग रही है न्याय...

बेलतरा निवासी कौशल्या बाई पिछले 25 वर्षों से लग रही है न्याय की गुहार कौशल्या बाई ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जा का लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर ज़िले के बेलतरा क्षेत्र की निवासी 67 वर्षीय कौशल्या बाई ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में कलेक्टर बिलासपुर को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है मृत पिता के नाम पर मिली थी जमीन कौशल्या बाई ने बताया कि उन्हें उनके पिता द्वारा दी गई 12 डिसमिल जमीन में से 7 डिसमिल पर अवैध रूप से विनोद जायसवाल द्वारा कब्जा कर लिया गया है। उक्त भूमि उनके पिता स्व. दयाराम प्रसाद के नाम पर थी, जो कि खसरा नंबर 1418/12 में दर्ज है। महिला का कहना है कि उन्होंने अपने हिस्से की जमीन पर आवास निर्माण के लिए आवेदन भी किया था। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उक्त जमीन को फर्जी तरीके से किसी विनोद जायसवाल नामक व्यक्ति के नाम पर दर्ज करवा दिया गया है। उन्होंने सीमांकन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी गई और न ही उनकी मौजूदगी में सीमांकन किया गया। कलेक्टर से इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments