
तोरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक द्वारा घर में घुसने की वारदात सामने आई है। मोहल्ले का ही सन्नी रजक नामक युवक प्रार्थी रामा प्रसाद जायसवाल के घर में घुस गया। जब प्रार्थी करीब रात 10:30 बजे घर लौटा तो देखा कि आरोपी दरवाजे को भीतर से हाथ डालकर खोल चुका था और घर में मौजूद था।प्रार्थी के पूछने पर सन्नी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया, बल्कि केवल गलती हो गई कहकर टालने की कोशिश की। प्रार्थी ने तुरंत इसकी सूचना अपने बड़े भाई को दी और दोनों मिलकर थाने पहुंचे।आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए उप निरीक्षक कमलनारायण शर्मा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। फिलहाल आरोपी की मंशा और उसके खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।


