मोबाइल चोरी कर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1.20 लाख के 5 मोबाइल जब्त रेलवे स्टेशन टेंगनमाडा से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, नाबालिग बेटे से कराता था बिक्री

चौकी बेलगहना पुलिस ने मोबाइल चोरी और अवैध बिक्री के एक मामले में आरोपी धर्मेंद्र उर्फ बंधु सोनी को गिरफ्तार किया है।आरोपी रेलवे स्टेशन टेंगनमाडा के बाहर गिरवे रंग की टीशर्ट पहनकर ग्राहक की तलाश कर रहा था, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी के कब्जे और बयान के आधार पर कुल 5 मोबाइल, जिनकी कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये आंकी गई है, बरामद किए गए।पूछताछ में आरोपी ने सिम्स अस्पताल, विवेकानंद गार्डन और बिलासपुर-चिरमिरी ट्रेन से मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की।

आरोपी ने इनमें से तीन मोबाइल अपने नाबालिग बेटे को बेचने के लिए दिए थे, जिसे बेटे ने 8000, 6000 और 1500 रुपए में गांव के ही तीन युवकों अंशुल जान, सूरज साहू और अजय रजक को बेच दिए।बिक्री की राशि आरोपी ने अपने पिता को सौंप दी गई थी। पुलिस ने सभी खरीदारों के पास से मोबाइल जब्त कर लिए हैं।बेलगहना पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र सोनी के खिलाफ BNSS की धारा के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। वहीं, नाबालिग बालक के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है और मोबाइल खरीदने वाले तीनों युवकों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत कार्यवाही की गई है। इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी भावेश शेंडे समेत ASI भरत राठौर और अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles