10वीं और 12वीं बोर्ड के असफल छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं, मिलेगी परीक्षा पास करने की तीन मौके

बिलासपुर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जो छात्र इन परीक्षाओं में असफल हुए हैं, उन्हें अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मंडल ने ऐसे छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए तीन अवसर देने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत सभी विषयों में फेल होने पर भी छात्र पूरक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल की क्रेडिट योजना के अंतर्गत छात्रों को बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए एक और मौका प्रदान किया जा रहा है। यदि कोई छात्र मुख्य परीक्षा में फेल हो गया है, तो वह जून में होने वाली पूरक परीक्षा में शामिल होकर पुनः प्रयास कर सकता है। क्रेडिट योजना के अंतर्गत छात्र आगामी वर्षों में पास किए गए विषयों के अंकों को जोड़कर बोर्ड परीक्षा पास कर सकते हैं। इस योजना के अनुसार छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए कुल चार मौके दिए जाएंगे। पहला मौका मुख्य परीक्षा, दूसरा पूरक, तीसरा अगली बार फिर से पूरी परीक्षा देने का, और चौथा फिर से पूरक परीक्षा का होगा। यह व्यवस्था अगले शैक्षणिक सत्र से लागू की जाएगी और इसका उद्देश्य छात्रों को अधिक अवसर प्रदान करना है।

छात्रों की सहायता के लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002334363 भी जारी किया गया है। इस नंबर पर छात्र बोर्ड परीक्षा परिणाम, करियर विकल्प, विषय चयन एवं मार्गदर्शन के लिए सुबह 10:30 से शाम 5:30 तक संपर्क कर सकते हैं। साथ ही प्रशिक्षित काउंसलर छात्रों की समस्याओं को सुनकर उचित समाधान दे रहे हैं। मंडल द्वारा दी जा रही यह सुविधा विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से बचाने और उन्हें दोबारा मेहनत करने का अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इस निर्णय से हजारों छात्रों को राहत मिलेगी और वे भविष्य की पढ़ाई और करियर के लिए आशान्वित हो सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि इसके साथ ही जो छात्र के अंक कम आए हैं वह इस परीक्षा के माध्यम से अपने अंक को बढ़ाने में इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं कुल मिलाकर यह क्रेडिट योजना जो छात्र सफल हुए हैं उनके लिए भी और जो असफल हुए हैं उनके लिए भी लाभकारी साबित होने वाला है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles