Homeहमर बिलासपुरहोटल के बाहर बाउंसर पर चाकू से हमला तीनों आरोपी गिरफ्तार पैदल...

होटल के बाहर बाउंसर पर चाकू से हमला तीनों आरोपी गिरफ्तार पैदल जुलूस निकालकर कोर्ट में किया गया पेश

बिलासपुर के होटल हेवन्स पार्क के बाहर शनिवार रात बाउंसर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामूली विवाद पर नशे में धुत युवकों ने बाउंसर पर हमला किया था। पुलिस ने तीनों को पकड़ने के बाद सबक सिखाने के इरादे से आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला और उन्हें कोर्ट में पेश किया। घटना 10 मई की रात करीब 10 बजे की है। होटल हेवन्स पार्क में तीन युवक देर रात जबरन प्रवेश करना चाहते थे। होटल प्रबंधन ने उन्हें रोक दिया, जिससे गुस्साए युवकों ने बाहर खड़े बाउंसर से गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात में बाउंसर गंभीर रूप से घायल हो गया।मामले की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद तीनों आरोपी शिवम सलूजा, ओम सलूजा और धर्मेंद्र गौतम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से वारदात में उपयोग किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और मारपीट की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।सीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपी शराब के नशे में थे और छोटी-सी बात पर हिंसक हो गए। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सख्त कदम उठा रही है। पुलिस ने इस बार आरोपियों को सबक सिखाने की नीयत से कड़ी कार्यवाही की। तीनों को थाने से कोर्ट तक पैदल जुलूस में ले जाया गया ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए। राह चलते लोग भी पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर हैरान रह गए।फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस होटल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। शहर में नशे की लत और बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments