Homeहमर बिलासपुरसिरगिट्टी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में झाड़ियों में मिली युवक की लाश...

सिरगिट्टी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में झाड़ियों में मिली युवक की लाश हत्या की आशंका,सिरगिट्टी पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दुर्गा ऑयल मिल के पास झाड़ियों में एक युवक की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। शव से तेज दुर्गंध आने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सिरगिट्टी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और जांच शुरू कर दी है। मामला सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र का है, जहां रेलवे पटरियों के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिला है। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत करीब चार से पांच दिन पहले हुई है। सिर पर गंभीर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि मृतक का नाम संतोष साहू हो सकता है, जो भाटापारा का रहने वाला था और कुली का काम करता था। हालांकि शव की स्थिति खराब होने के कारण पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।सीएसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है। फिलहाल पुलिस ने आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है ताकि हत्या से जुड़े सुराग मिल सकें। आसपास के मजदूरों और रहवासियों से भी पूछताछ की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। शव पर चोट के कई निशान हैं, जिससे आशंका है कि उसे पीट-पीटकर मारा गया हो। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल सिरगिट्टी पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments