चेतना अभियान “आओ सँवारे कल अपना” के ज़रिए बच्चों और महिलाओं का हो रहा चहुंमुखी विकास खेल, कला, आत्मरक्षा और संस्कार के संग पुलिस लाइन में 25 अप्रैल से चल रहा विशेष शिविर

बिलासपुर पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत चलाए जा रहे चेतना अभियान में “आओ सँवारे कल अपना” कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों और महिलाओं को खेल, कला, योग और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह आयोजन 25 अप्रैल से 31 मई तक पुलिस लाइन बिलासपुर में चल रहा है, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित कोच और पुलिस विभाग के खिलाड़ी प्रशिक्षण दे रहे हैं। बच्चों को कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कराटे, योगा, जुंबा सहित पेंटिंग, ड्राइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी गतिविधियों में शामिल किया जा रहा है।

भाषण, कविता, निबंध और फैंसी ड्रेस जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।इसी क्रम में कशौंधियान वैश्य समाज के महिला संगठन के आग्रह पर महिलाओं और बच्चियों के लिए 7 दिवसीय विशेष सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं और बच्चियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। समापन कार्यक्रम में उन्हें पुरस्कार वितरित किए गए। महिला मंडल अध्यक्ष रश्मि गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से यह शिविर सफल रहा।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि आत्मरक्षा का यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है, खासकर आज के समय में जब महिलाओं की सुरक्षा एक अहम मुद्दा बना हुआ है।चेतना अभियान का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और नशे की लत से दूर रखकर खेल-कूद और रचनात्मक गतिविधियों की ओर मोड़ना है।

आयोजन से जुड़े प्रशिक्षक बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को विकसित कर रहे हैं। समाजसेवी संस्थाएं भी इस अभियान से जुड़कर इसे एक जनआंदोलन का रूप दे रही हैं। पुलिस विभाग का यह प्रयास ना सिर्फ सुरक्षा बल्कि संस्कार, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का संदेश भी दे रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles