नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान में निकली धमतरी पुलिस डीआरजी टीम को मिली सफलता,दैनिक उपयोगी का सामान किया गया बरामद,सर्चिंग जारी

डीआरजी.धमतरी की टीम द्वारा नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।ग्राम चमेदा के जंगल में कुछ नक्सली उपस्थित हैं,जिसकी सूचना पर तत्काल डीआरजी धमतरी की टीम द्वारा ग्राम चमेदा के जंगल में सर्चिंग पर रवाना हुए।सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा डम्प की गई सामग्री बरामद कि गई है।बरामद किए गए सामग्रियों में कुकर बम ,तीन टीने की डिब्बा,नीले रंग की प्लास्टिक ड्रम शामिल है।नक्सलियों द्वारा पुलिस बल को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से कुकर बम बनाने वाले यह सामग्री को डम्प करके रखा गया था। धमतरी पुलिस डीआरजी द्वारा दो सप्ताह पूर्व में भी चंमेदा के जंगल में ही नक्सलियों द्वारा डम्प किया गया कुकर बम,पाईप बम,टिफिन बम मिले थे, जिसको नष्ट कर नक्सलियों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने के मनसूबों को नाकाम किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles